
सुल्तानपुर।
जिला सुल्तानपुर में BA. 1st ईयर के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद छात्रा घर वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने पड़ोस के गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया और कागजी कार्रवाई के बाद मौन धारण कर लिया है। मामला जिले के कुड़वार थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। 19 वर्षीय एक युवती धर्मा देवी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिवार वालों के मुताबिक, 23 जून को छात्रा घर से पेपर देने के लिए कॉलेज गई और वापस नहीं लौटी। पिता लेने के लिए कॉलेज पहुंचे तो छात्रा का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घर में रोना-पिटना मच गया। आसपास पड़ोस व रिश्तेदारों के यहां फोनकर भी परिवारीजनों ने पता लगाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंत में छात्रा के पिता ने कुड़वार थाना क्षेत्र के इसरौली निवासी मनोज मौर्य पुत्र रामफेर मौर्य के विरुद्ध लिखित तहरीर पुलिस में दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि मनोज बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। आरोपी जयमाल स्टेज आदि सजाने का कार्य करता है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More