
सुल्तानपुर जिले में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएम व साफ्टवेयर मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को साढ़े छह लाख रुपए कैश, एक पिस्टल व एक बाइक मिली है।
एसपी सुल्तानपुर सोमेन बर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल व कूरेभार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजेश चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी जयशंकर तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी फत्तेपुर थाना धनपतगंज ने बताया कि हमने सिक्योर इंडिया वैल्यू कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी को धमकाने के लिए पिस्टल खरीदी थी।
उसने आगे बताया कि हमने एटीएम व बीएनए मशीन के साफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर काफी रकम पार किया। जिसकी भनक कंपनी के अधिकारियों को लग गई और वे हमसे वसूली करना चाहते थे। हमारे साथ संजीव सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी भौंसा थाना कूरेभार व अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने जहां जयशंकर के पास से साढ़े पांच लाख तो संजीव के पास से एक लाख रुपए बरामद किया है। इसके अलावा एक पिस्टल, एक पल्सर बाइक व एक मोबाइल आरोपियों के पास से बरामद किया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More