पुलिस ने दुराचार के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

20200723 104847 - पुलिस ने दुराचार के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • मवई पुलिस ने दुराचार के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने बताया कि बाराबंकी जिले की रहने वाली एक बालिका गुलाम हसन पुरवा स्थित अपनी बहन के यहां रह रही थी। दो दिन पूर्व बालिका जब शौच के लिये शाम को निकली तो घात लगाए बैठे दो युवकों ने बालिका को पकड़ कर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
  • बालिका जब युवकों के चंगुल से छूटी तो रोते हुए अपनी बहन के घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।इस पर घर वालों ने बालिका को लेकर मवई थाना पहुंच कर दो युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लग गयी।
  • बुधवार को प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दुराचार के दोनों आरोपी मवई चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने किसी वाहन के इन्तिजार में खड़े कहीं जाने के फिराक में हैं।प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने तत्काल उपनिरीक्षक शैलेश त्रिवेदी,सिपाही संयोग मौर्या तथा रोशन लाल को मौके पर भेजा।पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे।
  • पुलिस कर्मियों ने घेर कर आरोपियों को पकड़ लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गये आरोपी सलमान गुलाम हसनपुरवा मजरे सेवढ़ारा तथा दूसरा आरोपी सोनू उर्फ ताहिर रुदौली कोतवाली के कलहंस मजरे बरावां का रहने वाला है जो गुलाम हसन पुरवा में अपने रिश्तेदार के यहां आता जाता था।
  • प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को धारा 376 डी,ए/342/506आईपीसी व 5 जी 16 पॉक्सो एक्ट3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
Web Admin

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

6 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago