
सुरेन्द्र सिंह
बीकापुर अयोध्या
===========बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार स्थित मुख्य बाजार के बच्चू लाल किराना स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी 70000, सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
दुकानदार बच्चू लाल को सुबह मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी चौरे बाजार से सटे दुकान में चोरी होने से लोगों में डर बना हुआ है।
बाजार के बच्चू लाल पिछले कई वर्षों से किराने की दुकान चलाता है। रोज की तरह अपनी दुकान देर शाम बंद कर घर चला गया था। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान के काउंटर में रखा नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।
सुबह जब बच्चू लाल दुकान पर आया और देखा कि काउंटर खुला और दुकान का ताला टूटा था।
बच्चू लाल ने दुकान में रखे सामान व रुपये का मिलान किया तो पता चला कि सामान में नमकीन, बिस्किट, पूजा, कमला पसंद व 70 हजार रुपये जो काउंटर में रखा था।
पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी चौरे बाजार को दी है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More