पीड़ित महिला ने लगाया मोहल्ले के युवक पर छेड़ छाड़ व् अश्लीलता का आरोप

images 88 - पीड़ित महिला ने लगाया मोहल्ले के युवक पर छेड़ छाड़ व् अश्लीलता का आरोप

✍अब्दुल जब्बार एडवोकेट, रियाज़ अंसारी

रुदौली/अयोध्या

  • कोतवाली रूदौली की नया गंज चौकी क्षेत्र के महल्ला सलार की एक विवाहित महिला ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसके साथ अश्लीलता व् छेड़ छाड़ का आरोप लगाते हुए आन लाइन शिकायत की है।
  • नगर रूदौली के मोहल्‍ला सालार निकट रामलीला ग्राउण्‍ड की पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके शौहर काम काज के सिलसिले मे दुकान पर रहते है सुबह से शाम तक वह अपने बच्‍चो के साथ घर मे रहती है।
  • उसके शौहर की गैर मौजूदगी मे मोहल्‍ले मे किराए पर रह रहे आफाक खां उर्फ बब्‍लू पुत्र हसीन घर आकर अश्‍लील हरकत करते है व छेड छाड करते है दिनांक 02 जुलाई की शामं लगभग 8 बजे वह घर पर अपने बच्‍चों के साथ थी कि तभी आरोपी युवक उसके घर आकर अश्‍लील हरकत कर छेड छाड करने लगा।उसके द्धारा विरोध करने पर उक्‍त युवक ने उसको भददी भददी गालिया दी तथा पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी।
  • पीड़ित महिला ने बताया कि उसके द्धारा घटना की सूचना चौकी इंचार्ज नयागंज को दी गयी परन्‍तु कोई कार्यवाही नही हुई।आरोपी युवक लगातार पुलिस मे रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।पीड़ित महिला ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।
Web Admin

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

9 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

13 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

22 hours ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

22 hours ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

1 day ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago