पीड़ित परिवार से मिले स्थानीय सपा विधायक अभय सिंह, परिवार को दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन

पीड़ित परिवार से मिले स्थानीय सपा विधायक अभय सिंह, परिवार को दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन 

गोसाईगंज_अयोध्या :- महाराजगंज थाना क्षेत्र के मलिक पट्टी तार गौहन में विगत दिनों हुए दुष्कर्म के विरोध करने पर युवक द्वारा हमले से घायल युवती की इलाज के दौरान बीते सोमवार को मौत हो गई थी सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय विधायक अभय सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद करने के साथ साथ कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि उक्त घटना अत्यंत ही जघन्य घटना है। उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए ताकि भविष्य में फिर कोई किसी बेटी की ओर बुरी नजर से देखने का दुस्साहस न करे। उन्होंने इस दिशा में अपनी ओर से भी पीड़िता व पीड़िता के परिवार को पूरा न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिक पट्टी तार गौहन निवासी युवती खेत में चारा काटने गई थी इस दौरान गांव निवासी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया विरोध करने पर युवती की हंसी हंसी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया था आनन-फानन में परिजनों द्वारा ट्रामा सेंटर लखनऊ भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान बीते सोमवार को युवती की मौत हो गई थी, स्थानीय सपा विधायक अभय सिंह आज पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पीड़ित को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया तथा कानूनी लड़ाई में आने वाली कठिनाइयों में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago