
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी बहराम उम्र 50 वर्ष का बुधवार की देर रात दिल्ली से घर आते वक्त गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन के नीचे कटकर हुई दर्दनाक मौत हो गयी। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
बताते चले कि नारायनपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई एक 17 वर्षीय किशोरी के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की घटना से परिजन शोक से उबर भी नहीं पाए थे कि पीड़ित किशोरी के पिता जो कि दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था, बेटी के साथ घटित घटना की सूचना के बाद आनंन – फानन में दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को घर आ रहे थे।
रात्रि में गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसल जाने के कारण ट्रेन से गिर गया और पहिये की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली की विजयनगर थाना पुलिस ने उनकी जेब से मिले एक नंबर जो उनके भाई शिवराम का था और जालंधर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं उनसे बात की और मृतक के आधार कार्ड से जानकारी दिया तो उन्होंने विजयनगर थाना पुलिस को बताया कि यह हमारे भाई बहराम है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More