
अयोध्या श्रीराम नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के दौरे पर निषाद समुदाय को 22 जनवरी के दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री ने आज निषाद परिवार से उनके घर जा कर मुलाकात की।
प्रधानमंत्री जब अयोध्या के नए नवेले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से भी मुलाकात की। इन लाभार्थियों के नाम धनीराम मांझी और मीरा मांझी हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने रविन्द्र मांझी नामक शख्स से भी मुलाकात की।
पीएम ने अयोध्या दौरे में उज्ज्वला लाभार्थी के घर गए और उनके आवास पर चाय पी। इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है क्योंकि यह श्रमिक महिला पीएम उज्ज्वला योजना की 10वीं करोड़ लाभार्थी है।
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए अयोध्या के निषाद समुदाय को न्योता दिया है। पीएम यहां निषाद परिवार से जुड़े रविंद्र मांझी के घर पहुंचे और 22 जनवरी को कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी ने खुद न्योता लिखा और परिवार को सौंपा। वहां एक बच्ची ने पीएम के साथ सेल्फी ली। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। राम मंदिर के परिसर में भगवान निषाद राज का भी मंदिर बनाए जाने का प्लान है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More