Categories: खेल जगत

पीएम मोदीजी ने की प्रशंसा- ‘तमाम खिलाड़ियों की प्रेरणा हैं मिताली राज’,

दोस्तों, आपको यह सुनकर अफसोस होगा कि भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर देश का नाम रौशन किया है। इसी वजह से भारत के प्रधानमंत्री ने भी उनकी तारीफ करते हुए ‘मन की बात’ में बड़ा बयान दिया है।

सिर्फ खिलाड़ी ही भी, बल्कि वह एक उम्दा कप्तान रही हैं। उन्होंने भारतीय महिला टीम को नए मकाम तक पहुंच दिया है। वह भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में शुमार होती हैं। वह दुनिया भर में अकेली ऐसी महिला कप्तान हैं, जिन्होंने 150 से ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है।

हर रविवार को रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रोग्राम में ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रविवार मिताली की खूब प्रशंसा करते हुए कहा,

‘क्रिकेट से उनके संन्यास ने कई खेल प्रेमियों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया’ मिताली ना सिर्फ असाधारण खिलाड़ी रही बल्कि कई खिलाड़ियों की प्रेरणा भी रहीं’ मैं भविष्य के लिए मिताली को शुभकामनाएं देता हूं’

कुछ ऐसा रहा इनका कैरियर:

दोस्तों, आपको बता दें कि उन्होंने 1999 में महज 16 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शुरू किया था। मिताली 23 साल के अपने करियर के दौरान सबसे अधिक मैच खेलने वाली और सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 155 वनडे मैचों में कप्तानी की और तो और सबसे ज्यादा 89 वनडे मैचों में जीत दर्ज की।

उन्होंने 232 वनडे में 7 शतक और 64 अर्धशतक लगाए। मिताली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7805 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली ने करियर में सिर्फ 12 टेस्ट मैच खेले, मगर 43.68 की औसत से 699 रन बनाए हैं। वहीं मिताली ने 89 मैच में 2364 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 17 अर्धशतक अपने नाम किए।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

1 day ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

1 day ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 day ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago