सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पिता-पुत्र के हत्यारोपित बहु समेत दो गिरफ्तार।

पिता-पुत्र के हत्यारोपित बहु समेत दो गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने पिता पुत्र हत्याकांड के आरोपित को आश्रय देने व उसे गिरफ्तारी से बचाने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेज दिया है।

हत्यारोपित को आश्रय देने व गिरफ्तारी हेतु दबिश देने पर आरोपित के रिश्तेदारों व उसकी पत्नी द्वारा बचाव करने हेतु पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिस पर थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ तीन आरोपित अमरबहादुर यादव (पुत्र) हितलाल यादव, अरविन्द यादव (पुत्र) दिनेश कुमार यादव निवासी कृष्णानगर मलेथु बुजुर्ग थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या हाल पता लक्ष्मनपुर ग्रन्ट थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या एवं सुनीता (पत्नी) अजय कुमार यादव निवासी ग्राम शहरी थाना कूरेभार को गिरफ्तार किया गया है।

बीते 13 अप्रैल रविवार को कूरेभार थाना क्षेत्र के शहरी गांव में अजय यादव ने सगे भाई सत्य प्रकाश (47) वर्ष और पिता कांसीराम (75) वर्ष को गोली मार दी थी। गम्भीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि घर में बीते कई दिनों से जमीनी विवाद मे कलह चल रही थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago