पिटाई से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत।

पिटाई से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत।

#image_title

अयोध्या।

सोमवार को अपने विद्यालय से फैजाबाद शहर जा रहे एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की गई। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक कि घटना में वर्तमान प्रधान व उनके पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के अमौनी गांव निवासी सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार, बाबा दूधनाथ लघु माध्यमिक विद्यालय नेवकबीरपुर से दोपहर को बाइक से फैजाबाद जा रहे थे। अलनाभारी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पर हुई मारपीट की घटना में उनका हाथ पैर में फ्रैक्चर हुआ था और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है था। मारपीट में घायल मृतक दुष्यंत कुमार का देर शाम दिलासीगंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोई और बवाल न होने पाए इसके लिए जिले के कई थानों की पुलिस, सीओ सदर संदीप सिंह, डॉ राजेश तिवारी, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, महराजगंज के अलावा तारुन, हैदरगंज, गोसाईगंज पुलिस को मौके पर मुस्तैद कर दिया गया था।  मौके पर भगवान बक्श सिंह, अशोक कुमार पाल आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago