
वन विभाग की ओर से अवैध कटान को लेकर चलाया जा रहा अभियान तेज हो गया है। मंडलीय प्रवर्तन दल ने नगर कोतवाली के जनौरा बाईपास पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में महुआ की लकड़ी पकड़ी है। प्रवर्तन दल ने लकड़ी लाद कर ले जा रहे व्यक्ति द्वारा कोई कागज न प्रस्तुत कर पाने के चलते 20 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।मंडलीय प्रवर्तन दल के प्रभारी रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में टीम नगर क्षेत्र में भ्रमण शील थी। इसी दौरान जनौरा बाईपास के पास एक पिकअप को शक के आधार पर रोका गया, जिसमें महुआ की भारी मात्रा में कटी हुई लकड़ियां मिलीं। दल प्रभारी ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पवन मौर्या बताया। आरोपी ने बताया कि वह लकड़ी मिल्कीपुर तहसील के शाहगंज से लाद कर ला रहा है। दल ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार का जुर्माना लगाया और गाड़ी प्रभागीय वन कार्यालय में खड़ी करा दी। प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर क्षेत्र और मंडल के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More