पिकअप वाले ने मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक मौत

अंबेडकरनगर पिकअप वाले ने मां-बेटे को रौंदा, दर्दनाक मौत।

#image_title

अंबेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर में दो पक्षों में हाे रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे मां-बेटे को पिकअप ने रौंद दिया। दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हालातों की जानकारी ली। मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना बसखारी थाना इलाके के मिश्र मुजाहिद्दीनपुर गांव की है।जानकारी के मुताबिक मिश्र मुजाहिद्दीनपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार के घर शुक्रवार को सगाई का कार्यक्रम था। इसी दौरान गांव के पंकज जायसवाल पिकप वाहन लेकर वहां पहुंचा था। देर रात किसी बात को लेकर महेंद्र कुमार और पंकज जायसवाल के बीच विवाद हो गया। इस दौरान झगड़े को सुनकर पड़ोसी सुनील की 40 वर्षीय पत्नी विनीता और उनके 12 वर्षीय बेटे प्रिंस भी सड़क के उस पार झगड़े में बीच बचाव करने पहुंच गए। विवाद के दौरान पंकज जायसवाल के दो भाई भी मौके पर पंहुच गए। इसी बीच पंकज पिकप को लेकर निकला और मां बेटे पर रौंदता हुआ चला गया। वाहन की चपेट में आकर विनीता और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इन्हें इलाज के लिए सीएससी बसखारी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनीता और प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।   मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बसखारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि तीन आरोपियों पंकज जायसवाल, आकाश जायसवाल और पवन जायसवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

15 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

16 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

16 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

18 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

23 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago