पांच छात्र सरयू में स्नान करने के लिए उतरे, एक डुबा।

सरयू में डूबे छात्र का मिला शव।पांच छात्र सरयू में स्नान करने के लिए उतरे, एक डुबा।

अयोध्या।

कोतवाली अयोध्या अंतर्गत सरयू नदी के पश्चिमी ओर डेंजर जोन के पास रविवार को डूबे छात्र का शव बृहस्पतिवार शाम पुराने सरयू पुल के नीचे मिला।  लखनऊ के आर्किटेक्चर कॉलेज के छह छात्र रविवार को अयोध्या दर्शन पूजन को आए। दोपहर करीब डेढ़ बजे इनमें से पांच छात्र सरयू में स्नान करने के लिए उतरे। इस दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया व डूबने लगा। यह शेष चार छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगे। यह देख वहां तैनात एसडीआरएफ, जल पुलिस ने चार छात्रों को बचा लिया। जबकि मेरठ निवासी दीपांशु कुुमार पुत्र बालकेश नदी में लापता हो गए। उसकी तलाश में पांच दिनों से एसडीआरएफ, जल पुलिस की टीम रेस्क्यू कर रही थी। जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पुराने सरयू पुल के नीचे ही छात्र का शव मिला। शव पुल के पावे में फंसा हुआ था। नगर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago