
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील प्रशासन द्वारा पशु हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए गोकशी के मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ चांद बाबू निवासी माझा सोनौरा थाना हैदरगंज के विरुद्ध तहसील प्रशासन एक्शन में दिखाई दे रहा है।
बताया गया कि आरोपी का मकान सरकारी नवीन परती की भूमि पर बना हुआ है। तहसील प्रशासन द्वारा पैमाइश करने के बाद सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अतिक्रमण न हटाने पर तहसील प्रशासन द्वारा आरोपी के घर पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है ।
बीकापुर कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार की रात गो हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित मुख्य आरोपी चांद बाबू समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तहसील प्रशासन मुख्य आरोपी चांद बाबू के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है।
तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चांद बाबू के पिता मोहम्मद शमीम और मोहम्मद नईम निवासी माझा सोनोरा द्वारा नवीन परती की जमीन गाटा संख्या 177 के कुछ हिस्से पर आक्रमण करके निर्माण कराया गया है। जिन्हें नोटिस दी गई है। नोटिस देने के बाद वर्किंग डे में उनका पक्ष सुनने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More