बीकापुर - अयोध्या

पत्रकार को प्रताड़ित करना व मारना पीटना मोतीगंज चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा

पत्रकार को प्रताड़ित करना व  मारना पीटना मोतीगंज चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज क्षेत्र के एक पत्रकार को प्रताड़ित करना व मारना पीटना मोतीगंज चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा। शिकायत और जांच-पड़ताल के बाद मोतीगंज पुलिस चौकी में प्रभारी रहे विवादित उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह को सस्पेंड करके पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। इसकी पुष्टि एसपी ग्रामीण द्वारा की गई है।  मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन होने का भी मामला प्रकाश में आया था। अन्य कई शिकायतें भी हुई थी। जिसके चलते पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही थी। 

कोतवाली बीकापुर अन्तर्गत पुलिस चौकी मोंतीगंज में पिछले महीने 29 अप्रैल को एक दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधि को एक मामले में पुलिस चौकी बुलाकर चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने प्रताड़ित किया। और बुरी तरह मारा पीटा। और शांति भंग में चालान भी कर दिया।

मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार द्वारा उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई। इसके बाद कुछ सहयोगी पत्रकारों के साथ न्याय की मांग और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना भी दिया गया। धरने को समाप्त कराते हुए एसपी सिटी शैलेन्द्र सिंह ने जांच करके 15 दिन के भीतर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया यह भरोसा दिलाया था।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago