अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

पति अपने साथ लेकर जाय, इसलिए पत्नी ने रची थी लूट व छेड़खानी की मनगढ़ंत कहानी

पति अपने साथ लेकर जाय, इसलिए पत्नी ने रची थी लूट व छेड़खानी की मनगढ़ंत कहानी।

अंबेडकरनगर_उत्तर प्रदेश।

अम्बेडकर नगर जिले आलापुर थाना क्षेत्र के सतरही गांव में बीते सोमवार को एक महिला के द्वारा बताया गया कि उसके घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना किया। उसने जब इसका विरोध किया, तो उसके साथ अश्लीलता भी किया गया। अश्लीलता की घटना इस कदर हुआ कि उसका हाथ पैर चारपाई में बांध दिया गया था। इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब सुबह बहू को जगाने के लिए सास मौके पर गई। यह घटना देखकर सास के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। आनंन फानन में परिजनों के द्वारा आलापुर थाने में जाकर लूट की घटना की तहरीर दिया गया। तहरीर मिलने के उपरांत थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तहकीकात करना शुरू किया। घटना की गहनता से जांच करने के उपरांत पाया गया कि बहू के द्वारा झूठी मनगढ़ंत लूट की घटना रची गई थी।

महिला के द्वारा बताया गया कि उसके और पति के बीच में पारिवारिक मतभेद रहता है। पति का ध्यान आकर्षण करने के लिए वह ऐसी घटना रची थी। जिसे बाहर रह रहा पति अपने साथ ले जाए। जितने भी जेवरात गायब होने के लिए वह बताए थे वह बीते शाम को मां के हाथ से मायके भिजवा दिया था।
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा बताया गया कि मायके से सारे जेवर मंगा लिया गया है । झूठी कहानी बनाने के मामले के विषय में महिला के विरुद्ध अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago