
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे 500-500 रूपये की 27 गड्डी के साथ एक बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में बच्चों के साथ उनका परिवार भी लाखों रुपये के नोटों की गड्डियों से खेलते दिखाई दे रहा है। फोटो में दिख रही गड्डियों की कीमत करीब चौदह लाख रुपये बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुरुवार को सोशल मीडिया पर नोटों के बंडल के साथ एक फोटो वायरल हुई। वायरल फोटो को उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना प्रभारी के परिवार का बताया जा रहा है । वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर एसपी सिद्धार्थ मीना ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच बैठा दी है।
सोशल मीडिया में चल रही पोस्ट को संज्ञान में लेकर एसपी सिद्धार्थ मीना ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ बांगरमऊ को सौंप दी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More