अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या राममंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक आज।

अयोध्या राममंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक आज।

अयोध्या।

अयोध्या में राम मंदिर के भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक होने जा रही है। पहले दिन की बैठक में मंदिर से जुड़े हुए सभी निर्माण कार्य का हुआ स्थलीय निरीक्षण कर आगे की तैयारियों पर चर्चा हुई। राम मंदिर में अगले साल जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा तक कौन से काम होने है, इसका बैठक मे मंथन किया गया। रामलला के मंदिर की छत निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद खंभों में मूर्तियां बनाने का काम चल रहा है। अक्टूबर-नवंबर तक कितने खंभों में मूर्तियां बनाने पर बैठक में कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ मंत्रणा की गई। इस दौरान रामलला के अचल मूर्ति निर्माण का भी भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस दौरान मूर्ति निर्माण को बारीकी से देखा गया। बताया गया कि रामलला के मंदिर में लगाए जाने वाले महाराष्ट्र से आए सागौन के दरवाजों के कारीगरों से मुलाकात की। रामलला के मंदिर में हैदराबाद की कंपनी अनुराधा टिंबर दरवाजे का निर्माण और उस पर नक्काशी करेगी। राम मंदिर के दरवाजों के फ्रेम का काम तमिलनाडु के कन्या कुमारी से आए कारीगर करेंगे।

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हम पूरी तरह हूं आशान्वित हैं। राष्ट्र के लिए वचनबद्धता दी है कि दिसंबर 2023 तक राम मंदिर के भूतल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago