सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

निर्माणाधीन सड़क में गिट्टी के साथ मिट्टी देख भड़के विधायक ताहिर खान।

निर्माणाधीन सड़क में गिट्टी के साथ मिट्टी देख भड़के विधायक ताहिर खान।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद ताहिर खान सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के धरायें में बन रही सड़क का निरीक्षण किया। मिट्टी-गिट्टी का संयुक्त मिश्रण देखकर विधायक का पारा चढ़़ गया। उन्होंने मौके से एक्सईएन को फोन लगाया। विधायक ने कहा ठेकेदार जो भी हो उसके खिलाफ एक्शन लेकर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कीजिए। एक्सईएन साहब आप आकर देखे इस सड़क को जेई और एई को सस्पेंड कीजिए। 

विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने सीएचसी बल्दीराय व तहसील बल्दीराय का का भी निरीक्षण किया। विधायक के निरिक्षण से दोनों ही सरकारी संस्थानों में हड़कंप मच गया। विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि तहसील में बिल्डिंग निर्माण चल रहा है। इसमें नींव का निर्माण चल रहा था जो देखना जरूरी था, ताकि सैकड़ों साल बिल्डिंग चल जाए। यहां बिल्डिंग का निर्माण सही चल रहा है। सीएचसी में दवाओं को चेक किया, जिसमें कुछ दवाएं तो अच्छी कंपनियों की इस्तेमाल हो रही हैं, लेकिन कुछ कंपनियों की दवाओं का इस्तेमाल हो रहा वह सही कंपनियां नहीं हैं। सीएचसी में एक्सरे मशीन मौजूद है, लेकिन यहां टेक्नीशियन नहीं है। इसके लिए मैने सीएमएस से कहा है आप डिमांड कीजिए। अगर परमानेंट नहीं मिलता है तो संविदा पर लेकर आइए। 

वहीं विधायक ने अपनी विधान सभा क्षेत्र के धराएं में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित हो रही सड़क का निरिक्षण किया। विधायक ने बताया कि वहां गिट्टी के साथ मिट्टी मिली थी इस पर हमने एक्सईएन को बोला है कि क्विक एक्शन लें। हमने उनसे कल तक रिपोर्ट मांगा है। जो कंपनी काम कर रही है हम उसे अपनी विधानसभा में काम नहीं करने देंगे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago