सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स का लटकता मिला शव।

निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स का लटकता मिला शव।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में निजी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक स्टाफ नर्स का शव पीछे के कमरे में फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने स्टाफ नर्स के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के गभड़िया मोहल्ले की आंचल बानो गभड़िया में ही निजी अस्पताल सरदार नर्सिंग होम में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत थी।

शुक्रवार को उसका शव पीछे के कमरे में लटकता हुआ स्वीपर ने देखा तो चिल्लाने लगा। इसकी जानकारी जब डॉक्टर मकसूद सरदार को हुई तो उन्होंने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़वाया। डॉक्टर ने स्टाफ नर्स के परिजनों को सूचित करते हुए नगर कोतवाली को सूचित किया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने स्टाफ नर्स के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टाफ नर्स की मां ने बताया कि सुबह वह नाश्ता कर घर से आई थी। करीब चार साल से वह यहां पर काम कर रही थी। कोई भी बात नहीं थी, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है।

नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago