
#image_title
भले ही निकाय चुनाव की तिथियों का अभी ऐलान न हुआ हो, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद में निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती कर दी गई है। इसमें निगम क्षेत्र, नगर पालिका व नगर पंचायतों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्तियां की गई है। अयोध्या नगर निगम के रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी एडीएम एफआर महेंद्र कुमार सिंह को दी गई है। इनके साथ डिप्टी कलेक्टर अनुराग प्रसाद, मुख्य अभियंता नलकूप सिंचाई श्रवण कुमार व नगर कार्य इकाई के परियोजना प्रबंधक आनंद दूबे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि कोई भी अधिकारी पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अयोध्या के 60 वार्डों के लिए भी रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की सूची तैयार की गई है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More