
उत्तर प्रदेश नेतृत्व द्वारा महानगर जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव को घोषित करने व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजीव सिंह के कार्यकाल विस्तार होने पर भाजपा कार्यकताओं में खुशी का माहौल है। घोषणा होने के बाद कार्यकताओं ने माला पहना कर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया। कमलेश श्रीवास्तव नगर निगम बनने के बाद भाजपा द्वारा सांगठनिक स्तर पर गठित महानगर के प्रथम अध्यक्ष रह चुके है। नगर निकाय चुनाव में जनपद अयोध्या के चुनाव संयोजक तथा वर्तमान में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सम्भाल रहे है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बीकापुर तथा भाजपा संगठन के कई पदों पर कार्य कर चुके है। सूची जारी होने के बाद महानगर जिलाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।इस मौके पर नये महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गये दायित्व का पूर्ण क्षमता से निर्वाहन करूंगा। आने वाले समय में श्रीराम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा में संगठन की भूमिका तथा आने वाले लोक सभा चुनाव में महानगर के कार्यकताओं से सामंजस्य स्थापित कर केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुचानें का कार्य किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। केन्द्र व प्रदेश की सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों से जनसामान्य को जोडंने तथा उनका प्रचार प्रसार किया जाएगा।
दर्शन पूजन करने में परमानंद मिश्र, शैलेंद्र कोरी, आलोक द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, बालकृष्ण वैश्य मंडल अध्यक्ष, तिलकराम मौर्य, राघवेन्द्र पाण्डेय, मनोज वर्मा, सुनील मिश्र, भरत श्रीवास्तव, दंगल सिंह, जयशंकर श्रीवास्तव, महंत रमेश दास, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More