
नर्स के खिलाफ एडी को मिली जांच।
अयोध्या।
अयोध्या जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से अभद्रता करने के मामले में आरोपी नर्स के खिलाफ महानिदेशक ने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जांच अपर निदेशक को सौंपी गई है।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 21 नवंबर की रात भर्ती मरीज व तीमारदारों ने नर्स संजीव शुक्ला पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। कुछ तीमारदार अपने मरीज लेकर अन्यत्र चले गए थे। इस दौरान एक बच्चे की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिला अस्पताल ने जांच कराई और जांच आख्या महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भेजी गई। जांच में मिला कि नर्स संजीव शुक्ला आए दिन मरीजों से अभद्रता करते हैं।
मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने आरोपी स्टाफ नर्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More
गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More