अयोध्या उत्तर प्रदेश

नए मोटर एक्ट पर भड़के चालक, हाइवे से लेकर ग्रामीण मार्गों पर नहीं चले रहे वाहन।

नए मोटर एक्ट पर भड़के चालक, हाइवे से लेकर ग्रामीण मार्गों पर नहीं चले रहे वाहन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में केंद्र सरकार की ओर से मोटर वाहन एक्ट में किये गए संशोधन को लेकर वाहन चालक भड़क गए हैं और उन्होंने वाहनों का संचालन छोड़ दिया है। जिसके चलते हाइवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यवसायिक वाहनों का संचालन लगभग ठप्प हो गया है। दरअसल सरकार ने हादसों पर लगाम की कवायद के तहत दुर्घटना कर मौके से चालक के भागने पर 10 साल तक की सजा और 10 लाख के जुर्माने का प्राविधान किया है।

इसको चालक अव्यवहारिक करार दे रहे हैं। वाहन चालकों की हड़ताल के चलते रोडवेज बसों के अलावा ट्रकों, टैंकरों और सवारी तथा मालवाहक वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है। जगह-जगह जाम की शिकायत भी आई है जिसको पुलिस ने व्यवस्थित कराया है। हालांकि चालक कानून में संशोधन होने तक वाहन न चलाने पर अड़े हुए हैं।

आक्रोशित चालकों की ओर से वाहनों का संचालन नव वर्ष के पहले दिन ठप्प किये जाने के चलते रोडवेज से लेकर व्यवसायिक मालवाहक और सवारी वाहनों का संचालन बंद हो गया। गांव से शहर तक यात्री परेशान रहे। हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में ई रिक्शा चालक भी शामिल हैं।

नाका बाईपास पर हाइवे के दोनों पटरियों पर ट्रकों को खड़ा करके प्रदर्शन कर रहे चालकों को पुलिस ने खदेड़ा है और ट्रकों को व्यवस्थित कराया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह चालकों ने प्रदर्शन किया है तो कुछ क्षेत्रों में संचालन रोज की तरह जारी दिखा है। वाहन चालकों की हड़ताल के चलते रोडवेज समेत निजी बसों का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है तो माल तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर व्यापक असर की संभावना जताई जा रही है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

18 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago