धारदार हथियार से 14 वर्षीय किशोर की हत्या

धारदार हथियार से 14 वर्षीय किशोर की हत्या

अयोध्या|

रूदौली कोतवाली क्षेत्र में 14 साल के किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  शव घर से 1 किलोमीटर दूर बनमऊ जंगल में मिला हैl वह सोमवार सुबह 10 बजे भैंस बांधने के लिए घर से निकला था। देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर के लोग उसे दोपहर से लेकर रात तक तलाश करते रहे। देर रात जंगल में शव मिलने के बाद लोगों में गुस्सा रहा।
बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की रात को किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ।जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
शाम को कुछ ग्रामीण बन मऊ के जंगल के अंदर खोजने पहुंचे तो जंगल में उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ।मृतक के सिर में काफी गहरा घाव था। हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।बाबा बाजार के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है।जिससे काफी खून निकल गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।14 वर्षीय बालक सुभाष थाना बाबा बाजार के बनमऊ गांव का रहने वाला थाl पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैl एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago