अयोध्या उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट, दूसरे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी।

धर्मांतरण करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट, दूसरे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली पूरे पासिन गांव में शुक्रवार को ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने धार्मिक पुस्तकें और अन्य पूजा सामग्री को बरामद किया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू समाज के लोगों का प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कुमारगंज पुलिस पहुंची तो धर्म परिवर्तन के इस खेल का खुलासा हो गया। गांव में पुलिस ने प्रार्थना सभा में शामिल होने आए महिला और पुरुष सहित 20 लोगों को मौके से हिरासत लिया था।

पुलिस ने महिलाओं का बयान लेने के बाद छोड़ दिया था महिलाओं ने भी पुलिस को बताया था कि आयोजक द्वारा वही बताया गया था कि सभा में शामिल होने से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो जाएगी इसी की नाते हम लोग आए थे। प्रार्थना सभा में जब पुलिस पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया और धर्म परिवर्तन में शामिल लोग मौके से भाग निकले कुछ आसपास घरों में छिप गए। गांव वालों के मुताबिक प्रार्थना सभा में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए लालच दिया जाता था।

खण्डासा थाना क्षेत्र निवासी दुर्गेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शिव मिलन और अरुण कुमार कोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के भटपुरा गोपालपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

 प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना है कि दूसरे आरोपी शिव मिलन की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। ठिकानों पर छापेमारी चल रही है जल्द ही गिरफ्तार करने वाले में पेश किया जाएगा।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

22 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago