
दो पिस्टल, 10 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार सुबह अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के तिराहे के पास घेराबंदी कर लग्जरी कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से प्रतिबंधित बोर की दो पिस्टल, 10 कारतूस व तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लग्जरी कार सवार दो युवक सुल्तानपुर से अयोध्या किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भरत कुंड के निकट जीव तिराहे पर पाकेबंदी की। कार से आ रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाश ली गई तो उनके पास दो पिस्टल व 10 कारतूस बरामद हुए।
दोनों की पहचान मुकेश वर्मा निवासी ग्राम गोदलपुर थाना मोतिगरपुर, सुल्तानपुर व दीपक रतन सिंह निवासी डीह डुग्गूपुर थाना गोसाईगंज सुल्तानपुर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More