बीकापुर - अयोध्या

दो पक्षों में मारपीट, 10 के खिलाफ केस।

दो पक्षों में मारपीट, 10 के खिलाफ केस।

बीकापुर_अयोध्या

अयोध्या जिले बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरी रामनगर गांव में भूमि विवाद और मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार को हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों की ओर से किए गए हमले में दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने सात नामजद और तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामनगर बबुरी निवासी अमरौता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 फरवरी बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास गांव के विपक्षी दीपू, विकास, परशुराम, भदईव, बासदेव, अमित व दो तीन अज्ञात लोग आए। जबरन दीवाल दरवाजा आदि को उखाड़ने लगे। विरोध करने पर परिवारीजनों को मारा पीटा। धारदार हथियार से किए गए हमले में उनकी चाची राम संवारी का सिर फट गया।

परिवार की कुसुम व भाई नरेश व भतीजी नैंसी आदि को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago