
दो डॉक्टरों समेत नौ स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन।
अयोध्या।
अयोध्या सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टरों समेत नौ स्वास्थ्यकर्मियों का अनुपस्थिति की अवधि का वेतन रोका गया है। संबंधित से तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
सीएमओ डॉ. संजय जैन ने नौ मार्च को पीएचसी विजयनपुर सजहरा का निरीक्षण किया तो डॉ. अभिषेक विश्वास अनुपस्थित थे। अधीक्षक ने उनके प्रतिकर अवकाश पर रहने की सूचना दी। लैब टेक्नीशियन अनूप जायसवाल तीन दिन से गायब थे। पीएचसी कोंछा बाजार के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डॉ. विनय सिंह, बीएचडब्लू शिवम पांडेय अनुपस्थित मिले।
सीएचसी बीकापुर के निरीक्षण के दौरान डॉ. अंजनी गुप्ता, नेत्र परीक्षण अधिकारी रामतौल मौर्या, एलटी कृष्ण कुमार सिंह, स्टाफ नर्स सुनीता मिश्रा, एलए अमरचंद, | स्वीपर इंद्रजीत भी गैरहाजिर मिले।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More