
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से दो दर्जन परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है। अग्निकांड में जहां एक ओर एक बाइक जलकर नष्ट हुई है, वहीं दूसरी ओर एक गर्भवती गाय की भी जलकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित तेंधा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अपरान्ह करीब तीन बजे लगी भीषण आग से त्रिभुवन पुत्र सीताराम, बुधराम पुत्र जग प्रसाद एवं मूला देवी की संपूर्ण गृहस्थी जलकर नष्ट हो गयी।
अग्निकांड की सूचना ग्राम वासी जिला पंचायत सदस्य बबलू पासी ने अग्निशमन कर्मियों सहित तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बेकाबू आग को बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली। फायर ब्रिगेड कर्मी उक्त गांव से आग बुझा कर वापस लौटने वाले ही थे कि उन्हें ग्राम पंचायत धनैचा अंतर्गत मेलथुआ गांव में अग्निकांड की सूचना मिली। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी अग्निकांड की जानकारी क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही सीओ आशुतोष मिश्रा अग्निशमन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेज हवाओं के झोंकों के बीच बेकाबू आग को बुझाने में जुट गए। अग्निशमन कर्मियों ने आग का उग्र रूप देख फायर स्टेशन से अग्निशमन दस्तों की 4 टीम और मौके पर बुला ली। चार टीमें ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई। किंतु जब तक बेकाबू आग को बुझाया जाता तब तक गांव के दो दर्जन परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। अग्निकांड में तस्लीम की हीरो बाइक भी धू-धू कर जल गई और उनके घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। हालांकि आग की लपटों के बीच ग्रामीण दूर से ही आग बुझाने में जुटे थे, जिसके चलते फटे सिलेंडर से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दो दर्जन परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई है।
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More
विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More
सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More
1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More