अयोध्या उत्तर प्रदेश

दो अलग अलग घटना में खेत में काम करते समय करंट से दो किसानों की मौत।

दो अलग अलग घटना में खेत में काम करते समय करंट से दो किसानों की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में दो अलग अलग  घटना में अपने खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से शुक्रवार को दो किसानों की मौत हो गई। पहली  घटना में रामपुर भगन निवासी किसान घनश्याम चौरसिया (45) वर्ष  की जान गई। दूसरी घटना में इनायत नगर थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी बलराम (50) वर्ष  की मौत हो गई।
मृतक किसान घनश्याम चौरसिया के भतीजे दिलीप चौरसिया ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल पर गए। ट्यूबवेल चलाते समय उन्हें करंट लग गया।
उधर, बुढ़नपुर गांव के बलराम धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। बारिश की वजह से चारों ओर पानी भरा हुआ है। बलराम ने फसल की सिंचाई के लिए खेत में मोटर लगवा रखी है। अर्थिग के लिए एल्युमिनियम की पाइप जमीन में गाड़ रखी थी। बलराम ने धोखे से उसी पाइप को पकड़ लिया और मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाकर मोटर के पास से मृतक को हटाया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago