अयोध्या उत्तर प्रदेश

गुंडा एक्ट का आरोपी जिला बदर होने का आदेश ।

गुंडा एक्ट का आरोपी जिला बदर होने का आदेश ।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में समाज में भय व आतंक फैलाने के मामले में गुंडा एक्ट के आरोपी कप्तान सिंह को अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर सलिल कुमार पटेल ने तीन माह के लिए जिला बदर करने का आदेश पारित किया है।
थाना कैंट क्षेत्र के बनवीर पुर गांव निवासी कप्तान सिंह उर्फ रविंद्र सिंह के विरुद्ध 29 दिसंबर 2023 को थाना कैंट की पुलिस की रिपोर्ट पर कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई। कप्तान सिंह के विरुद्ध थाना कैंट में एससी/एसटी सहित कई धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। कमजोर वर्ग के घर में घुसकर रास्ता रोक कर मारपीट करने और समाज में भय फैलाकर आतंक का माहौल पैदा करने के आरोप लगाए गए। कप्तान सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए तीन फरवरी 2024 को कोर्ट से नोटिस भेजी गई। बचाव पक्ष से कोई भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।
न्यायालय ने आरोपों के आधार पर कप्तान सिंह के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही किए जाने का पर्याप्त आधार पाया। कप्तान सिंह को तीन माह के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश पारित किया। आदेश के तामील होने के बाद अयोध्या जिले  की सीमा से बाहर चले जाने और तीन माह तक सीमा में प्रवेश न करने का निर्देश दिया है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago