सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

दोस्तपुर में पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार, इलाज के दौरान गई जान।

दोस्तपुर में पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार, इलाज के दौरान गई जान।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर के संसारपुर गांव में चार दिनों के अंदर दंपति की मौत से कोहराम मच गया है। चार दिन पूर्व पत्नी और कल इलाज के दौरान पति की मौत से लोगों में खासा रोष है। दस दिन पूर्व हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हुए थे। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद आज युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थानाक्षेत्र के संसारपुर निवासी सुग्रीव पत्नी अनीता को बीते 11 नवंबर की शाम बाइक से लेकर दोस्तपुर बाजार से घर लौट रहा था। वो कोहरा गांव के पास पहुंचा था कि अखंडनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो लोगों ने बाइक को टक्कर मार दिया था। जिसमें दंपति बुरी तरह घायल हुए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी लेकर गए थे। जहां से दोनों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। चार दिन पूर्व पत्नी अनीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा और कल लखनऊ में इलाज के दौरान सुग्रीव की जान चली गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कार्रवाई ना होने से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर सीओ शिवम मिश्रा और थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को समझाया और न्याय का भरोसा दिलाया। जिस पर परिवार वाले माने और अंतिम संस्कार किया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago