अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव 2023 को भव्य बनाने के लिए 51 घाटों पर दीपों को सजाने का कार्य शुरू।

दीपोत्सव 2023 को भव्य बनाने के लिए 51 घाटों पर दीपों को सजाने का कार्य शुरू।

अयोध्या।
अयोध्या डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ राम की पैड़ी व चैधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर वालंटियर्स द्वारा दीपों को सजाने का कार्य शुरू किया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाने के लक्ष्य को लेकर वालंटियर्स द्वारा 24 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे।
विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के कुशल प्रबंधन में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप भव्य बनाया जायेगा। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स दीपोत्सव में पुनः विश्व रिकार्ड स्थापित करेंगे। देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स द्वारा 60 से 70 प्रतिशत दीपो को पर्यवेक्षकों, घाट प्रभारी, घाट समन्वयकों की निगरानी में बिछाया गया।

विवि प्रशासन द्वारा दीपोत्सव को आलौकिक बनाने के लिए समस्त समन्वयकों व वालंटियर्स को दीयों, बाती, कैंडल एवं अन्य सामग्री का निर्धारण सुनिश्चित किया जा चुका है। दीपोत्सव स्थल पर दीपोत्सव से संबंधित जिम्मेदारियों का निवर्हन करने वाले पदाधिकारियों का प्रवेश अनुमन्य होगा। विवि प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पहचान-पत्र के साथ ही दीपोत्सव स्थल पर वालंटियर्स एवं अन्य का प्रवेश होगा। इसके अतिरिक्त इन्हें दीपोत्सव पहचान-पत्र के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। वालंटियर्स द्वारा दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए 2.5 फीट का तथा 16 गुणे 16 दीयों (256) के ब्लाक के लिए 4.50 गुणे 4.50 वर्ग फीट का स्पेस निर्धारित किया गया है। इसी तरह 14 गुणे 14 का भी ब्लाक बनाया गया है। इन्हीं ब्लाकों के दीयों को वालंटियर्स द्वारा जलाया जायेगा।

दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों की साइज 24 एमएल की होगी। इसमें 25 से 30 एमएल सरसों का तेल वालंटियर्स द्वारा डाला जायेगा। 09 नवम्बर तक वालंटियर्स द्वारा घाट प्रभारी की देखरेख में सभी घाटों पर दीपों को बिछाने का कार्य होगा। 10 नवम्बर को दीपों के सजाने व लक्ष्य प्राप्ति के बाद घाटों की साफ-सफाई व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम द्वारा दीयों की गणना की जायेगी।
वालंटियर्स एवं घाट प्रभारियों को दीपोत्सव के दिन सूती कपड़ों में रहना होगा। दीपों को प्रज्ज्वलित करते समय स्वयं के साथ अन्य का भी ध्यान रखना होगा। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो.संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर वालंटियर्स एवं अन्य पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विश्वविद्यालय से वालंटियर्स के लिए दीपोत्सव तक बसों को इंतेजाम किया गया है। प्रतिदिन बसें विश्वविद्यालय में प्रातः 8 बजे से राम की पैड़ी के लिए रवाना की जा रही है। इसमें आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago