
अयोध्या श्रीराम नगरी में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अयोध्या के 51 घाटों के पर मार्किंग के कार्यों में तेजी लाई गई। सोमवार को विश्वविद्यालय को सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील ने विश्वविद्यालय के कर्मियों के साथ राम की पैड़ी पर दीए सजाने के चिन्हित स्थलों पर मार्किंग कराई। 51 घाटों पर 21 लाख से अधिक दीपों को प्रज्ज्वलित किया जायेगा। इसके लिए घाटों पर 14 गुणे 14 के 12 हजार 500 ब्लाक बनाये जायेंगे। जिनमें 24 लाख दीए बिछाये जायेंगे। विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों, स्वयंसेवी संस्थाओं के 25 हजार वालंटियर्स सातवीं बार के दीपोत्सव में छठवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगे। इसके लिए 21 समितियां बनाई गई। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य, आचार्य, सह आचार्य एवं सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों व नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा की जा रही है।
अविवि के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील द्वारा घाटों के मार्किंग कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सप्ताह में चिन्हित स्थलों पर मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए 08 नवम्बर से घाटों पर दीए पहुंचने शुरू हो जायेंगे। वालंटियर्स को दीए जलाने में कोई असुविधा न हो इसका भी मार्किंग करते समय ध्यान दिया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More