लखनऊ

अचानक मजदूर के खाते में आ गए 2 अरब 21 करोड़ रुपये, इनकम टैक्स का नोटिस मिला।

अचानक मजदूर के खाते में आ गए 2 अरब 21 करोड़ रुपये, इनकम टैक्स का नोटिस मिला।

बस्ती।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से से हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है वहां पर एक मजदूर रातोंरात अरबपति बन गया, उसके खाते में 2 अरब 21 करोड़ से ज्यादा रुपये आ गए, बैंक खाते में इतनी रकम देखकर मजदूर की आंखें दंग रह गईं, लेकिन अब ये रकम उसके लिए मुसीबत का सबब बन गई है, उसके घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंच गया।

दरअसल, पूरा मामला बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव का है,जहां रहने वाले शिवप्रसाद निषाद के घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा तो हड़कंप मच गया, शिवप्रसाद दिल्ली में पत्थर घिसाई का काम करता है,एक मजदूर के घर आयकर विभाग के नोटिस पहुंचने से परिवार सकते में आ गया।क्योंकि नोटिस में शिवप्रसाद के बैंक खाते से 221 करोड़ रुपये का लेनदेन दिखाया गया है, साथ ही उसे 20 अक्टूबर तक सभी दस्तावेज लेकर हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

अब शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसके खाते में इतने पैसे कैसे आ गए, वो अपना काम छोड़कर दिल्ली से उत्तर प्रदेश अपने घर लौट आया है,शिवप्रसाद ने आशंका जताई है कि 2019 में उसका पैन कार्ड गुम हो गया था, उसकी मदद से ही किसी ने जालसाजी कर उसके नाम से बैंक खाता खोल लिया और ये कांड कर दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago