अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए घाटों की मार्किंग का कार्य शुरू।

दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए 51 घाटों की मार्किंग का कार्य शुरू।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में एकबार फिर से दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों की मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, प्रो शैलेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य शिक्षकों ने भौतिक सर्वेक्षण कर घाटों का नाप जोख शुरू कराया। इसके अतिरिक्त दोनों स्थलों के पांच भंडार गृह का भी निरीक्षण किया। जिसमें दीपोत्सव से संबंधित सामग्री रखी जायेगी। उसकी साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था दुरस्त रखने का संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रोफेसर संत शरण मिश्र ने बताया कि राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों का भौतिक सर्वेक्षण के साथ कर्मियों द्वारा मार्किंग को शुरू करने के लिए नाप जोख का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी घाटों के मार्किंग का जिम्मा विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मो0 सहील को दिया गया है। इनकी देखरेख में विश्वविद्यालय के कर्मी मार्किंग का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिए जायेंगे।

नोडल अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को कुलपति द्वारा गठित 21 समितियों के माध्यम से अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दोनों स्थलों के घाटों पर विश्वविद्यालय, सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेज के 25 हजार वालंटियर्स तैनात किए जायेंगे। इनकी मदद से 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago