अयोध्या उत्तर प्रदेश

दिव्यांग, बीमार व बुजुर्ग यात्रियों को मिलेगा बैटरी रिक्शा।

दिव्यांग, बीमार व बुजुर्ग यात्रियों को मिलेगा बैटरी रिक्शा।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी के रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर दिव्यांग,बीमार व बुजुर्गो को बैटरी रिक्शा की सुविधा मिलेगी। जल्द ही अयोध्या जंक्शन व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर सांसद लल्लू सिंह की ओर से यह सुविधा जनता को समर्पित की जायेगी। दोनो रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को दो-दो बैट्री रिक्शा उपलब्ध होगा।

 सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं की हर अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। रेलवे स्टेशन के भीतर शारीरिक रुप से कमजोर लोगो के आवागमन दिक्कतें होती थी। 

रामनगरी अयोध्या में दर्शन हेतु बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की आमद भी होती है। जिनकी अपेक्षाओं को पूरा करते हुए बैट्री रिक्शा की व्यवस्था प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए की जा रही है। रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकताओं में है। जिससे अयोध्या आने पर उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान की जा रही है। सड़को का चौड़ीकरण रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण, अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त अयोध्या का रेलवे स्टेशन का निर्माण रामनगरी में किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago