
दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उफरौली गांव में रहने वाली रीना ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए, जलालपुर पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रीना ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से आकाश भारती निवासी उफरौली के साथ हुई थी। उसका एक वर्ष का बेटा भी है। विवाह के बाद से ही पति आकाश, देवर विकास, ससुर राधेश्याम, ननद ज्योति, दिव्या और ससुर के दामाद अनुराग मिलकर दहेज की मांग करते रहे। आरोप है कि सभी लोग अक्सर गाली-गलौज करते थे और कई बार लात-घूंसे, लाठी-डंडे से पिटाई की गई। एक बार बाल पकड़कर पटककर भी मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर आरोप लगाते हुए रीना ने कहा कि अनुराग ने फावड़ा लेकर उसका गला काटने की कोशिश भी की।
पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा कि वह आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है और कभी भी उसकी हत्या की जा सकती है।
मामले में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More