A DCM truck collided with a tractor trolley carrying 28 pilgrims who were on their way to visit Ayodhya - दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

A DCM truck collided with a tractor trolley carrying 28 pilgrims who were on their way to visit Ayodhya - दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

अयोध्या।

अयोध्या दर्शन के लिए निकले लखीमपुर खीरी के एक परिवार की खुशियां बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए हादसे से मातम में बदलने से बच गईं। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में मखवापुर के पास पीछे से तेज गति में आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क पर पलट गई। उसमें सवार 28 महिला, पुरुष और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी निवासी अनुराग वर्मा के परिजन नया ट्रैक्टर लेने के बाद रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। सुबह करीब छह बजे मखवापुर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-112 मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक डीसीएम (यूपी 42 सीटी 7023) अलीगढ़ से गत्ता लेकर गोरखपुर जा रही थी। चालक राकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक दाहिनी ओर आ गई। ब्रेक लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद एनएच-27 पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *