सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

दरोगा ने थाने में भाजपा नेता को पीटा, लाइन हाजिर, समर्थकों ने थाना परिसर में दिया धरना।

दरोगा ने थाने में भाजपा नेता को पीटा, लाइन हाजिर, समर्थकों ने थाना परिसर में दिया धरना।

अखंडनगर_सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में एक मामले की पैरवी में थाने पर पहुंचे अखंडनगर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की एक दरोगा से कहासुनी हो गई। भाजपा नेता का आरोप है कि दरोगा ने थाने में उनकी डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से आहत भाजपा नेता व उनके समर्थक थाना परिसर में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आखिरकार बाद में पुलिस अधीक्षक ने दारोगा का लाइन हाजिर कर दिया है।

अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव के निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह (साहुल) अखंडनगर बाजार के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। मंगलवार को वे थाने में अपने गांव के दो युवकों की पैरवी करने गए थे। उनका आरोप है कि वहां पर एक दरोगा से इस बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर सब इंस्पेक्टर ने गाली देते हुए पिटाई कर दी। इस घटना से नाराज भाजपा नेता के समर्थक थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा के अन्य कई पदाधिकारी भी थाने में पहुंच गए। वे दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद देर शाम धरना समाप्त हो गया। इस संबंध में अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि सर्वेंद्र की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि आरोपी उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago