ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:22 AM IST

दंपत्ति को पीटा, युवक: के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।

chatgpt image may 12 2025 044705 pm 1747048662 - दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन क्षेत्र में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। घटना 9 मई की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम बरेहटा के पवन कुमार, प्रेमा, उनकी बेटी लाडली और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आए।
आरोपियों ने गालियां देते हुए उनके बेटे सत्यम गुप्ता और पत्नी शशि लता गुप्ता पर हमला कर दिया। हमले में सत्यम के सिर में गंभीर चोट लग गई। शशि लता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित ने 112 पर सूचना दी और घायल बेटे को सीएचसी तारुन ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल दर्शन नगर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT