अयोध्या उत्तर प्रदेश

दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर।

दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के थाना खण्डासा क्षेत्र के ओरवा में दंपती ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति का मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खण्डासा क्षेत्र के ओरवा पुरे पल्लेपार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार 24 वर्ष (पुत्र) मनोज कुमार की शादी थाना रौनाही क्षेत्र के ड्योढी बाजार लाल दूबे का पुरवा गांव निवासी बाबूलाल की बेटी सुनीता (21) वर्ष के साथ 10 माह पूर्व हुई थी। धर्मेंद्र कुमार और उनकी पत्नी सुनीता ने घर के अन्दर किसी बात को लेकर आपस में विवाद किया। जिसके बाद दोनों लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी सुनीता की मौत हो गई, जबकि पति धर्मेंद्र कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खण्डासा थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

20 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago