
सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली अंतर्गत सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर ईसीपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट बुधवार की सुबह एक टूरिस्ट बस खड़ी ट्रक में जा भिड़ी। दुर्घटना में एक श्रद्धालु महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
तीर्थ यात्रियों से भरी फोर्स ट्रेवलर बस सुबह तीन बजे के करीब नेपाल पशुपतिनाथ एवं अयोध्या दर्शन करके काशी विश्वनाथ को जा रही थी। बस चांदा कोतवाली क्षेत्र के ईसीपुर गांव के निकट पहुंची थी तभी चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस फोरलेन पर आगे खड़ी ट्रक में जा घुसी। तीर्थयात्री अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ गुरुपीठ श्री क्षेत्र त्रंबकेश्वर नासिक के तत्वधान में अतिरुद्रात्मक रुद्राक्ष लिंगार्चन एवं श्री ललिता सहस्त्रनाम पाठ समारोह में शामिल होने पशुपतिनाथ हंस मंडपम गौशाला काठमांडू में शामिल होने गए थे।
एसएचओ चांदा श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि चालक के नींद में होने की वजह से हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। टूरिस्ट बस डैमेज हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More