
तीन प्रदेशों के राज्यपाल ने श्रीरामलला दरबार में लगाई हाजिरी, निहारते रहे गर्भगृह।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी भव्य श्रीराम मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए रविवार को गुजरात, सिक्किम और मेघालय के राज्यपाल अयोध्या पहुंचे। तीनों ही राज्यपाल श्रीरामलला के दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वागत किया तो पुजारी ने रामनामी ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालु ही नहीं अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच दर्शन पूजन कर चुका है। अब राज्यों के राज्यपाल भी अयोध्या दर्शन को पहुंच रहे हैं। रविवार को सबसे पहले मेघालय के राज्यपाल राज्यपाल फागू चौहान अपने पैतृक आवास आजमगढ़ से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे और श्रीरामलला का दर्शन किया।
उसके बाद सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। फिर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रोटोकॉल के तहत दोनों राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। थोड़ी देर तक खड़े होकर गर्भगृह निहारते रहे। सर्किट हाउस में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान श्रीरामलला का दर्शन पाने के लिए मैं काफी उत्साहित था। केवल अहसास कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी को लेकर बहुत ही सुन्दर व्यवस्था है। कोई कठिनाई दिखाई तो नहीं पड़ रही।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More