तलाक शुदा महिला के प्रेमी को पीटा ,छीना झपटी में फटा बम

तलाक शुदा महिला के प्रेमी को पीटा ,छीना झपटी में फटा बम|

अयोध्या|

जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के गांव हाजीपुर के मजरे अम्बरपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम तलाक शुदा वर्ग विशेष की एक महिला से मिलने गये गैर वर्ग के कथित प्रेमी की जमकर पिटाई की गयी । घटना के दौरान छीना झपटी में फ़टे देशी बम से एक युवक की हथेली उड़ गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षो को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू किया है।
आरोप है कि पति से तलाक के बावजूद महिला अपनी ससुराल में ही रह रही थी l जिसका गैर वर्ग के एक युवक से अवैध सम्बन्ध चल रहा है। बीते दिन देर शाम युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो महिला के ससुरालीजनों ने विरोध जताया l इनके बीच लाठी डंडा के साथ देशी बम चला l कथित प्रेमी की जमकर पिटाई हुई तो सूचना पर पहुँची पुलिस की मौजूदगी में देसी बम की छीनाझपटी के दौरान एक बम फट गया और युवक पर हमलावर महिला के देवर मेराज की हथेली उड़ गई। घण्टो गाँव में हंगामे के हालात बने रहे।
भारी पुलिस बल पहुँचने के बाद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले आयी।पूछे जाने पर चौकी प्रभारी सत्तीचौरा रवीश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्ष के आरोपियों को हिरासत में लिया गया है l घायल युवक को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है l साथ ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
editor

Recent Posts

युवतियों में बढ़ रही तंबाकू की लत चिंता का विषय। अयोध्या।

युवतियों में बढ़ रही तंबाकू की लत चिंता का विषय। अयोध्या। अयोध्या विश्व तंबाकू निषेध… Read More

18 hours ago

बीकापुर के चौरे बाजार अग्निकांड पीड़ितों को मिला सरकार से थोड़ी राहत, तहसीलदार ने बांटे  सहायता के चेक।

बीकापुर के चौरे बाजार अग्निकांड पीड़ितों को मिला सरकार से थोड़ी राहत, तहसीलदार ने बांटे … Read More

18 hours ago

राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण। अयोध्या।

राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण। अयोध्या। अयोध्या जिले में… Read More

18 hours ago

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब।

श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More

20 hours ago

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का मामला।

रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More

3 weeks ago

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका।

अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More

3 weeks ago