डॉक्टर की लापरवाही से गई आंखों की रोशनी।

डॉक्टर की लापरवाही से गई आंखों की रोशनी, फरार हुआ  आंख का डॉक्टर , दर्ज हुआ मुकदमा।

फोटो गैलरी।

बीकापुर_अयोध्या।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को कस्बा में आँख का अस्पताल संचालित करने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ लगभग साढ़े चार महीने के बाद एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। मामला 6 दिसंबर 2022 की है।
पीड़ित पूराकलंदर थाना मधुपुर गांव निवासी रामलला पुत्र सियाराम ने शिकायती पत्र में कहा है कि बीकापुर कस्बा में नेत्र ज्योति उपचार केंद्र खुला हुआ है। जिसका संचालन आरोपी लखनऊ शहर बुद्ध बिहार कॉलोनी निवासी डॉ आसिफ अली करता है। पीड़ित ने अपनी दाहिनी आँख की रोशनी कम होने के कारण इस उपचार केंद्र में दिखाया।
आरोपी डॉक्टर ने आँख का ऑपरेशन करने की बात बताई और इसमें दस हजार रुपए भी लिया। पीड़ित की आँख का ऑपरेशन किया, लेकिन थोड़ा बहुत जो दिखाई देता था वह भी दिखाई देना बंद हो गया।
पीड़ित ने जब संपर्क किया तो आरोपी डॉक्टर ने बताया पुनः ऑपरेशन करना पड़ेगा। तब पीड़ित ने अयोध्या शहर में सरकारी अस्पताल में दिखाया तो डाक्टरों ने कहा तुम्हारी आँख की रोशनी पूरी तरह से गायब हो गई है। यह बात सुनकर पीड़ित घबरा गया और क्लीनिक संचालित करने वाले कथित डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली पुलिस से शिकायत किया। पुलिस चार महीने तक उसे घुमाती रही। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया एसएसपी के आदेश पर पीड़ित की तहरीर के अनुसार आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध धोखाधड़ी व लापरवाही आदि में धारा 419,420,326 व भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 15 (2)(B) में केस दर्ज कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago