डीएम व सीडीओ ने रौजागांव क़वारंटीन स्थल का किया निरीक्षण, मीटिंग कर दिए आवश्यक निर्देश।

 

 

IMG 20200503 WA0049 - डीएम व सीडीओ ने रौजागांव क़वारंटीन स्थल का किया निरीक्षण, मीटिंग कर दिए आवश्यक निर्देश।

✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • रौजागांव के डीएसएम स्कूल में बनाये गए अस्थाई आश्रय स्थल का रविवार शाम जिलाधिकारी अनुज झा व सीडीओ प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण किया व तहसील स्तर के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की।मीटिंग में जिलाधिकारी ने बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को क़वारंटीन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  • मीटिंग में उपस्थित एएसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गांव व नगर लेवल पर निगरानी समितियां बनाई जाएगी ,इन समिति में चिकित्सक आशा बहु,प्रिंसिपल,राजस्व निरीक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल,प्रधान,बीडीसी व अन्य जिम्मेदार रहगें,इनके ऊपर रेवेन्यू ऑफिसर कार्य करेंगे और इस सभी का निरीक्षण एसडीएम महोदय व अन्य द्वारा किया जाएगा।
  • एसडीएम रुदौली विपिन सिंह ने बताया कि अस्थाई आश्रय स्थल बनाया गया है, जिन प्रवासीयो में कुछ भी लक्षण कोरोना के दिखाई देंगे उन्हें आश्रय स्थल पर और अन्य को होम क़वारंटीन किया जाएगा।सभी निगरानी समितियां नियमित रूप से जांच करेंगी व कोरोना के कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर उन्हें क़वारंटीन करायेगी।जो भी प्रवासी आएंगे उन्हें 21 दिन के लिए होम क़वारंटीन किया जाएगा।
  • मीटिंग के दौरान नोडल अधिकारी डॉ अजय मोहन,चिकित्सा अधीक्षक डॉ पी के गुप्ता,बीडीओ रुदौली,तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह,भेलसर चौकी इंचार्ज आर सी यादव मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago