
डिंपल भाभी-डिंपल भाभी से गूंज उठा मिल्कीपुर, अजीत प्रसाद के समर्थन में डिंपल यादव ने किया रोड शो, उमड़ा हुजूम।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पीडीए प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में गुरुवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू मैनपुरी सांसद डिंपल यादव रोड शो के लिए उतरीं। दस किलोमीटर के रोड शो के दौरान डिंपल भाभी-डिंपल भाभी की गूंज रही। खुली कार में प्रत्याशी और महिला नेताओं के साथ सवार डिंपल यादव लोगों का अभिवादन करती रहीं।
इससे पहले यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में महाकुंभ हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए मुआवजा बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मिल्कीपुर से पीडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।
हालांकि एयरपोर्ट पर डिंपल यादव से न मिलने देने पर महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव काफी नाराज हुईं और जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव पर धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले के नेता धोखेबाज हैं और डिंपल जी के आगमन पर आधी आबादी को ही नहीं मिलने दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का स्वागत कर मिल्कीपुर ले जाया गया। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More